फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में 11 घंटे दर्शन देने से थक जाएंगे भगवान, कम किया जाए समय, वकीलों की कोर्ट से अपील

Thu, 17 Nov 2022 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Mathura News Petition Against Extension of Darshan Time in Banke Bihari Temple in Hindi
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन का समय बढ़ाने को लेकर जारी आदेश पर दो अधिवक्ताओं ने अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है, जिसमें दर्शन का समय बढ़ाने वाले आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। वादी अधिवक्ताओं ने बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन कोमल शुक्ला की अदालत में अपनी मांग रखी। अधिवक्ताओं ने अदालत से अपील की है कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी बाल स्वरूप हैं। 11 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे तो वह थक जाएंगे। उनके आराम करने की प्रक्रिया में बाधा पड़ जाएगी। इस कारण बढ़े समय के आदेश पर रोक लगाई जाए।



ठाकुरजी के मंदिर में भीड़ बढ़ने के चलते मंदिर के रिसीवर एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय ने बांकेबिहारी के दर्शन का समय बढ़ा दिया है। दर्शन की समय सीमा बढ़ाकर अब 11 घंटे कर दी गई है। पहले मंदिर के पट 8 घंटे 15 मिनट खुलते थे।

Mathura: वृंदावन में अब 11 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, जानिए मंदिर के पट खुलने का समय

Mathura News Petition Against Extension of Darshan Time in Banke Bihari Temple in Hindi
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि चूंकि भगवान श्रीकृष्ण मथुरा में केवल 14 वर्ष तक ही रहे थे। इस कारण ब्रज में उनके बाल स्वरूप सेवा का भाव है। कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि उसके बालक की दिनचर्या पर ऐसा असर पड़े कि वह आराम भी न कर पाए। 
Mathura News Petition Against Extension of Darshan Time in Banke Bihari Temple in Hindi
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं ने मार्मिक वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत के समय परिवर्तन के आदेश से उनके ठाकुर की सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। भक्तगण यह सहन नहीं कर सकेंगे। अधिवक्ता गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि अदालत द्वारा बहस सुनने के बाद प्रार्थना पत्र पर आदेश के लिए फाइल को रख लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura News Petition Against Extension of Darshan Time in Banke Bihari Temple in Hindi
बांकेबिहारी मंदिर से निकलते भक्त (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं ने अदालत को दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल व सीओ विजय शंकर मिश्र ने दर्शन की समयावधि बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने इस प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
Mathura News Petition Against Extension of Darshan Time in Banke Bihari Temple in Hindi
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आदेश के अनुसार शरद ऋतु में सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 से 9.30 तक मंदिर के पट खुलेंगे। ग्रीष्मकाल में नया समय सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 5 से रात 10.30 तक किया गया है। अब तक दर्शन का समय सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक और शाम को 4.30 से रात 8.30 तक था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed