फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए मथुरा में बन रहा कार्यालय, नए साल में करेंगे शुभारंभ

Thu, 17 Nov 2022 09:54 AM IST
मुकेश कुमार एसएस अवस्थी, अमर उजाला मथुरा
एसएस अवस्थी, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad Office being built in Mathura for CM Yogi Adityanath
ब्रज तीर्थ विकास परिषद का निर्माणाधीन कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार्यालय तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बतौर चेयरमैन इस कार्यालय में बैठेंगे। मुख्यमंत्री को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह कार्यालय आगामी वर्ष में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। होली के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे अपने कार्यालय कक्ष में ब्रज विकास की समीक्षा भी करेंगे।



मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ब्रज विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था। वे खुद इसके चेयरमैन हैं, जबकि वाइस चेयरमैन शैलजाकांत मिश्र (मुख्य सचिव स्तर का दर्जा) और आईएएस नगेंद्र प्रताप को सीईओ बनाया है।  ब्रज तीर्थ विकास परिषद की देखरेख में करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर वर्तमान में केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों द्वारा काम किया जा रहा है।

Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad Office being built in Mathura for CM Yogi Adityanath
ब्रज तीर्थ विकास परिषद
ब्रज विकास की उभरती संभावनाओं को देखते हुए मथुरा जिला मुख्यालय स्थित तहसील सदर और जवाहर बाग रोड पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय तैयार किया जा रहा है। यह तीन मंजिला कार्यालय करीब नौ करोड़ की लागत से बन रहा है। 
Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad Office being built in Mathura for CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन कार्यालय परिसर में सबसे ऊपरी मंजिल पर मुख्यमंत्री बतौर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के कक्ष तैयार हो रहे हैं। चेयरमैन मुख्यमंत्री होने के कारण कार्यालय कक्ष को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी मंजिल पर बोर्ड सभागार भी बनाया जा रहा है, जिसमें 60 लोगों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री समीक्षा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad Office being built in Mathura for CM Yogi Adityanath
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय की पहली मंजिल पर मुख्य कार्यपालक का कक्ष बनाया गया है। यहां एक छोटा सभागार और तकनीकी टीम के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ, एकाउंट अफसर और वर्किंग स्टाफ के कक्ष बनाए गए हैं। इसी के साथ यहां जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यालय भी रहेगा। 
विज्ञापन
Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad Office being built in Mathura for CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि जवाहर बाग के पास उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय निर्माणाधीन है। इसमें मुख्यमंत्री परिषद के बतौर चेयरमैन कार्यालय कक्ष भी बनाया गया है। अगले दो-तीन माह में यह कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब नौ करोड़ की लागत आ रही है। इसका उद्घाटन प्रदेश के सीएम से कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed