फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Azamgarh depot bus collides with parked DCM, driver dies

Mathura News: खड़ी डीसीएम से टकराई आजमगढ़ डिपो की बस, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh depot bus collides with parked DCM, driver dies
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार रात आजमगढ़ डिपो की बस अनियंत्रित होकर खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस के चालक की मौत हो गयी। बस में सवार 14 सवारियां घायल हो गयीं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर राया पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आजमगढ़ डिपो की बस मंगलवार की शाम आजमगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें करीब 35 सवारियां बैठी हुई थीं। रात करीब डेढ़ बजे यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन-112 पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम गाड़ी में जा घुसी। डीसीएम में टमाटर की क्रेट भरी हुईं थीं। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गयी। बस के चालक परशुराम ( 57 वर्ष) निवासी आजमगढ़ की मौके पर मौत हो गयी।
विज्ञापन


बस में सवार अखंड प्रताप, दिनेशचंद्र, एसपी सिंह, पूजा, नीलम, राकेश, अनिल कुमार और अन्य महिलाओं व बच्चे सहित 14 सवारियां घायल हो गयीं। इन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना राया प्रभारी अजय किशोर, क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा बीपी अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ईदगाह डिपो राजेंद्र सिंह राजपूत, एआरएम मथुरा मदनमोहन शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed