फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   auta

औटा चुनाव आज: वोट पाने के लिए प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Sat, 19 Dec 2020 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
auta
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के चुनाव रविवार को आगरा के बीवीआरआई बिचपुरी में होगा। उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद पर मथुरा के दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिले के सात डिग्री कॉलेज में 122 वोटर हैं। शनिवार को प्रत्याशियों ने वोट पाने के लिए ताकत झोंकी। वोटरों से मुलाकात की, फोन पर संपर्क किया। वोटर रविवार को सुबह मतदान के लिए आगरा रवाना होंगे।
विज्ञापन

औटा के चुुनाव के लिए शुक्रवार को आगरा के बीवीआरआई बिचपुरी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। जांच तथा नाम वापसी के बाद अंतिम सूची चस्पा कर दी गई। मथुरा के केआर डिग्री कॉलेज के फिजिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमर कुमार धारीवाल उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर बीएसए डिग्री कॉलेज के जंतु विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीन कुमार ने नामांकन कराया है। शनिवार को प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया। मथुरा में सात डिग्री कॉलेज हैं, जिनमें बीएसए डिग्री कॉलेज, किशोरी रमन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, किशोरी रमन पीजी कॉलेज, किशोरी रमन ट्रेनिंग कॉलेज, आईओपी डिग्री कॉलेज वृंदावन, ब्रज बिहारी डिग्री कॉलेज कोसीकलां, आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज शामिल हैं, जिनमें औटा के 122 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed