{"_id":"64fcb9092929fe3d850feb56","slug":"another-pontoon-bridge-will-be-built-on-yamuna-mathura-news-c-369-1-mt11001-195-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना पर बनेगा एक और पंटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना पर बनेगा एक और पंटून पुल
विज्ञापन
मथुरा। चौमुहां क्षेत्र से जुड़े भौगांव और सरकोरिया के बीच आवगमन को आसान बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग यमुना पर पंटून पुल बनाने जा रहा है। करीब डेढ़ साल पहले भेजे गए इस प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पर करीब 85 लाख रुपये की लागत आएगी।
चौमुहां क्षेत्र में छाता की ओर भौगांव है तो मांट की ओर सरकोरिया। दोनों गांवों के बीच यमुना के कारण आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर लोकनिर्माण विभाग ने 2021-22 में यहां पंटून पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इसे अब शासन स्तर से अनुमति दे दी गई है। इस पर करीब 85 लाख रुपये के खर्च का अनुनान है। संभावना है कि अक्तूबर माह में निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।