फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra hostel team captured the champion trophy

UP: सीनियर महिला कबड्डी आगरा ने किया ट्रॉफी पर कब्जा, इतने अंक से मथुरा को पछाड़ा

Thu, 13 Feb 2025 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आगरा छात्रावास की टीम ने मथुरा को हरा दिया। शुरुआत में मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन अंत तक आगरा ने 45 अंक के साथ बढ़ोत्तरी की, तो वहीं मथुरा 25 के स्कोर पर ही सिमट कर रह गई। 
 

विज्ञापन
Agra hostel team captured the champion trophy
विजेता टीम की खिलाड़ी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में स्वर्गीय माेहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में खेल निदेशालय और यूपी कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल में आगरा छात्रावास की टीम ने मथुरा को हराकार चैंपियनशिप की ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि लीलाधर शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों की टीमों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मथुरा और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। इसमें 42-28 से मथुरा की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा छात्रावास और गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें आगरा छात्रावास की टीम 37-11 से विजयी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में मथुरा की टीम को 45-25 के स्कोर से हराकर आगरा छात्रावास की टीम ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि विजेता टीम राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ राम मिलन, जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अनूप चौधरी, मोहम्मद अकरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed