{"_id":"68dadfcfc635efb3b00c54de","slug":"a-young-man-escaped-from-custody-and-police-searched-for-him-in-the-slum-mathura-news-c-29-1-mtr1013-461743-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस को चकमा देकर भागा शातिर...बस्ती में घुसते ही हुआ गायब, पुलिसकर्मी तलाशते रहे; वो नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस को चकमा देकर भागा शातिर...बस्ती में घुसते ही हुआ गायब, पुलिसकर्मी तलाशते रहे; वो नहीं मिला
Tue, 30 Sep 2025 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:45 AM IST
सार
मथुरा पुलिस को एक शातिर ने ऐसा चकमा दिया कि पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वो तेजी से भागते हुए एक बस्ती में घुस गया। हालांकि पुलिसकर्मी पीछे दौड़े, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के महावन थाना कस्बा में एक शातिर युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस युवक को पीछे भी दौड़ी, लेकिन वह मुस्लिम बस्ती के अंदर पहुंचा और गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
बताया गया कि सोमवार को किसी अपराध में संलिप्त होने की सूचना पर पुलिस द्वारा उस युवक को हिरासत में लिया गया और थाने में बैठा दिया। शाम लगभग साढ़े पांच बजे युवक ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी से पानी पीने को कहा तो पुलिसकर्मी ने गार्ड के साथ पानी पीने पीने के लिए थाने में ही बनी टंकी के पास भेज दिया। इसी दौरान मौका पाकर युवक मुख्य दरवाजे से भाग गया।
गार्ड ने आवाज लगाई तो टिनशेड में बैठे उपनिरीक्षक एवं सिपाही उस युवक के पीछे दौड़े, लेकिन युवक दौड़ लगाकर थाने के पीछे स्थित मुस्लिम बस्ती में घुस गया और कहीं छिप गया। पुलिस टीम करीब आधा घंटे तक उसे खोजती रही, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि सट्टे के मामले में सूचना पर युवक को पूछताछ के लिए थाना महावन में लाया गया था।