{"_id":"68bc94b68e937631be0c8ac9","slug":"a-young-man-drowned-in-yamuna-while-performing-ganesh-visarjan-died-mathura-news-c-412-1-mt21002-469-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गणेश विसर्जन करते युवक यमुना में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गणेश विसर्जन करते युवक यमुना में डूबा, मौत
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव थाना क्षेत्र में गांव नेरा के समीप मौजा मुसदपुर घाट पर दोपहर में गांव कुरसंडा सादाबाद से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान युवक डूब गया। दो घंटे बाद उसका शव मिला।
साथी युवक को बलदेव व मथुरा के अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए, लेकिन सभी ने उसे मृत घोषित कर दिया। गणेश विसर्जन के लिए कुरसंडा सादाबाद से काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त आए थे। इसी दौरान गांव कुरसंडा सादाबाद निवासी अमित कुमार (23) पुत्र भूरा उर्फ राजवीर सिंह यमुना नदी के पानी में डूबता चला गया।
साथ आए लोगों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश किया, तब जाकर दो घंटे बाद उसका शव मिला। अचानक हुई मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। सीओ संजीव राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। संवाद