{"_id":"6935cea8831fbd1d570533ee","slug":"a-foreign-devotee-was-digitally-arrested-and-robbed-of-7-lakh-mathura-news-c-161-1-vrn1004-100818-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विदेशी श्रद्धालु को डिजिटल अरेस्ट करके हड़पे 7 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विदेशी श्रद्धालु को डिजिटल अरेस्ट करके हड़पे 7 लाख रुपये
विज्ञापन
वृंदावन। मलेशिया से आकर वृंदावनवास कर रही विदेशी महिला को साइबर ठगों ने मुंबई का पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उनके बैंक खाते को मनी लॉड्रिंग में इस्तेमाल होने की बात कहकर आठ दिनों तक फोन काॅल का चालू रखने कहा और 7 लाख रुपये ठग लिए। विदेशी महिला ने वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मूल रूप से मलेशिया की रहने वालीं महिला श्रद्धालु स्वीलिंग चेन परिक्रमा मार्ग स्थित गोपीनाथ भवन में बेटी के साथ वृंदावनवास कर रही हैं। उनके पास 28 नवंबर को अमेरिका के नंबर से कॉल आई। इसके बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताते हुए अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी महिला को डराया कि आधार कार्ड का दुरुपयोग कर बैंक खाता खोला गया है। उसका उपयोग मनी लॉड्रिंग में किया गया है। वह पुलिस की निगरानी में है। इसलिए 8 दिनों तक फोन और वीडियो कॉल चालू रखें। काॅल से घबराई विदेशी महिला भक्त ने अज्ञात ठग की बातों आकर सात लाख रुपये भी ऑनलाइन उसे भेज दिए। जब विदेशी महिला की बेटी ने कॉल और उनके बातों को समझा तो पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गईं। इस पर विदेशी महिला ने कोतवाली में अज्ञात ठग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।