{"_id":"6b0c771c619accb6470aa6e5","slug":"a-ceremonial-procession-was-held-before-the-inauguration-of-the-cowshed-mathura-news-c-412-1-mt21005-14315-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोशाला के उद्घाटन से पहले निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोशाला के उद्घाटन से पहले निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
-पीले वस्त्रों में सजीं हजारों महिलाएं सिर पर कलश लेकर हुईं शामिल
-108 कुंडीय श्रीगोपाल महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोवर्धन। धार्मिक नगरी गोवर्धन में रविवार को राधा सर्वेश्वर गौशाला के उद्घाटन और महायज्ञ से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राधाकुंड मार्ग स्थित श्रीराधा सर्वेश्वर पीठ पर यह आयोजन हुआ। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज और बैंड-बाजे चल रहे थे। संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। महंत सुदर्शन शरण महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन का संदेश मिलेगा। 108 कुंडीय श्रीगोपाल महायज्ञ का उद्देश्य लोककल्याण और विश्व शांति की मंगलकामना करना है। राधा सर्वेश्वर गौशाला के माध्यम से गोसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। गौशाला में गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आने वाले दिनों में आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।