{"_id":"69921c841f4f39c9a10dc429","slug":"a-bus-collided-with-a-tree-on-the-chhatikara-radhakund-road-mathura-news-c-412-1-mt21004-5252-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर पेड़ से टकराई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर पेड़ से टकराई बस
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। वृंदावन से बरसाना दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस रविवार दोपहर राल क्षेत्र में शिवाय रेस्टोरेंट के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सहारनपुर निवासी तीन महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार दोपहर बस संख्या यूपी 11 सीटी 5178 श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन से छटीकरा-राधाकुंड रोड होते हुए बरसाना की ओर जा रही थी। बस को सहारनपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कैंप निवासी सतीश पुत्र रामकुमार चला रऐ थे। जैसे ही बस राल स्थित शिवाय रेस्टोरेंट के सामने पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस में सवार गौरी (30) पत्नी शिवम, सविता (28) पत्नी अश्वनी और मेनका (27) पत्नी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि तीनों घायल महिलाएं ग्राम तबरकपुर, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर की रहने वाली हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल में भर्ती कराया गया।