फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   62 reservations cancelled in two days in trains going to Jammu

UP: मथुरा से रद्द होने लगे जम्मू के टिकट, कम हुई ट्रेनों में वेटिंग; भारत-पाकिस्तान टेंशन के कारण घटे यात्री

Sat, 10 May 2025 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 12:37 PM IST
सार

Mathura to Jammu Train Ticket Cancelled News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन के टिकट रद्द कराए हैं। 
 

विज्ञापन
62 reservations cancelled in two days in trains going to Jammu
जम्मू से रेलवे जंक्शन आने वाली ट्रेनों में चेकिंग करते आरपीएफ डॉग स्क्वायड की टीम।

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए जम्मू और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण कम हो गए हैं। यात्रियों की संख्या घट रही है। ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 10 से 20 के बीच आ चुकी है। दो दिन के बाद की ट्रेनों के प्रथम और द्वितीय एसी कोच में कंफर्म सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जाने वाली ट्रेन मालवा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस में इस समय आरक्षण आसानी से मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बाद अब गर्मी में यहां जाने वाले कई यात्रियों ने आरक्षण निरस्त भी करा दिए हैं। जंक्शन से पहले जहां प्रतिदिन 20 से 25 रिजर्वेशन होते थे अब वहां पर केवल 2 से तीन ही बड़ी मुश्किल से जाने वाले यात्री आरक्षण कराने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, कोटा उधमपुर एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल में भी अब यात्रियों की संख्या कम हुई है। इन ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी नियमित रूप से चेकिंग कर रही है। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंच रही हैं तो सभी सुरक्षा टीमें सक्रिय हो जा रही हैं। जंक्शन से अलग-अलग शहरों में जाने वाले यात्रियों ने आरक्षण निरस्त कराना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में जंक्शन से 726 आरक्षण निरस्त हुए हैं। इसमें यात्रियों को 1.16 लाख रुपये रेलवे ने वापस किए। इसके साथ ही 7 और 8 मई में जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में जंक्शन से 62 यात्रियों के आरक्षण निरस्त हुए।

ये भी पढ़ें -  IND-PAK Tension: हथियारों से नहीं, अनुभव से अब भी लड़ सकते हैं युद्ध...नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने ये कहा
 
विज्ञापन

 रेलवे जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे जंक्शन से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में दो दिन में 62 आरक्षण निरस्त हुए हैं। इसके अलावा अन्य शहरों के भी आरक्षण यात्रियों ने निरस्त कराए हैं। सभी ट्रेनों में सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed