फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Faces Water Crisis: Shastripuram, Cantt and Tajganj Residents Struggle for Water

आगरा में जल संकट: शास्त्रीपुरम-कैंट से ताजगंज तक बूंद-बूंद को तरसे लोग, आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Wed, 09 Sep 2026 06:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

आगरा के शास्त्रीपुरम और पश्चिमपुरी में पंपिंग स्टेशन के जलाशयों की सफाई के कारण मंगलवार को पूरे दिन पानी की आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को हलवाई की बगीची पंपिंग स्टेशन की सफाई के चलते कई इलाकों में पानी नहीं आएगा, वहीं ताजगंज और कैंट में पाइपलाइन लीकेज से संकट बढ़ गया है।

विज्ञापन
Agra Faces Water Crisis: Shastripuram, Cantt and Tajganj Residents Struggle for Water
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम में जोनल पंपिंग स्टेशन पर मौजूद जलाशयों की सफाई का काम मंगलवार को किया गया। इस वजह से शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी क्षेत्र की कॉलोनियों में पूरे दिन पानी की आपूर्ति बाधित रही। जलकल विभाग के कर्मचारियों ने शाम तक सफाई का काम पूरा किया, रात में टंकियों को भरने का काम किया गया। यहां बुधवार से आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि बुधवार को हलवाई की बगीची जोनल पंंपिंग स्टेशन के जलाशय साफ होंगे, जिससे कैलाशपुरी, आवास विकास कॉलोनी के सभी 16 सेक्टर, बोदला, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, हलवाई की बगीची और इससे जुड़ी कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन


ताजगंज पुरानी मंडी पर रिसाव से दिक्कत
ताजगंज निवासी प्रदीप राठौर ने बताया कि एक महीने पहले पुरानी मंडी चौराहा से ताजगंज में प्रवेश करते ही पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से लीक हो गई थी। मरम्मत के एक महीने के अंदर ही फिर से यह लाइन लीक हो गई है, जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। लीकेज लाइन के कारण ताजगंज में बेहद कम प्रेशर से पानी मिला। जीवनी मंडी से ताजगंज को आ रही पानी की 36 इंच की पाइपलाइन भी यमुना किनारे कई जगह से लीक हो गई, जिससे पूरे दिन पानी बर्बाद होता रहा। जीवनी मंडी से ताजगंज को गंगाजल की आपूर्ति इसी लाइन से होती है। ताजगंज के साथ ही आगरा छावनी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा। चार रहट, बालूगंज और छावनी के अन्य क्षेत्रों में पूरे दिन पानी की किल्लत बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed