फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3.08 lakh children will be given vitamin A supplements

UP: मथुरा में शुरू हो रहा  विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम, 3.08 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Sat, 12 Jul 2025 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 10:04 AM IST
सार

नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों में विटामिन ए की कमी दूर करने के लिए इन्हें विटामिन ए की खुराक खिलाई जाएगी। इसके लिए विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जो आगामी 9 अगस्त तक चलेगा।
 

विज्ञापन
3.08 lakh children will be given vitamin A supplements
स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाती हुई

विस्तार

मथुरा में विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों में विटामिन ए की कमी दूर करना है। कार्यक्रम के तहत 3.08 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। आशा, एएनएम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जो आगामी 9 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान को लेकर दो दिन पहले संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, कोल्ड चेन हैंडलर और एआरओ सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त भी सत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विटामिन ए बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से रतौंधी सहित अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कम रोशनी या रात में देखने में कठिनाई होती है। इसके अलावा आंखों की गंभीर बीमारियां, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर पड़ जाना, शारीरिक और मानसिक विकास धीमा होना, त्वचा संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed