{"_id":"67a26a6d7597bb75a00d1a20","slug":"3-miscreants-arrested-for-making-lewd-comments-on-women-police-personnel-mathura-news-c-29-1-mtr1013-351613-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मनचलों ने जिन युवतियों से की छेड़खानी, वो निकलीं महिला पुलिस...फिर जो हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मनचलों ने जिन युवतियों से की छेड़खानी, वो निकलीं महिला पुलिस...फिर जो हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान
Wed, 05 Feb 2025 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:00 PM IST
सार
बाइक सवार मनचले जिन युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे, वो महिला पुलिसकर्मीं निकलीं। हकीकत जानकर युवकों के पसीने छूट गए। तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सके।
विज्ञापन
महिला सिपाही सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बलदेव कस्बे के मुख्य मोती बाजार में मंगलवार को बाइक सवार तीन मनचलों ने महिला पुलिसकर्मियों पर अनर्गल टिप्पणी कर दी। टोकने पर दो महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर मुख्य बाजार में हंगामा कर दिया। थाना पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
उपनिरीक्षक अनुराधा यादव ने बताया कि रीढ़ा तिराहे से थाना बलदेव की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन युवक बिना नंबर की बाइक पर बार-बार हॉर्न बजाते हुए महिला पुलिसकर्मी के पीछे लग गए। तीनों अनर्गल टिप्पणी कर रहे थे। इस पर उन्हें पकड़ लिया तो वे धक्का मुक्की कर भागने लगे।
सूचना पर थाना बलदेव से पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी मनचलों ने धक्का-मुक्की की। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया हाथरस, सादाबाद के मिढ़ावली निवासी तीन युवकों को महिला पुलिसकर्मियों पर हॉर्न बजाने व टिप्पणी करने पर पकड़ा गया है।