{"_id":"657a0278110822f4900be0f4","slug":"2-smugglers-and-2-knifemen-arrested-with-25-kg-ganja-mathura-news-c-369-1-mt11005-5338-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ढाई किलो गांजे के साथ 2 तस्कर और 2 चाकूबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ढाई किलो गांजे के साथ 2 तस्कर और 2 चाकूबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। ढाई किलो गांजे के साथ बुधवार को दो तस्करों को पुलिस ने जेल भेजा। इनमें से एक तस्कर को हाईवे थाना पुलिस और एक को गोविंद नगर द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा गोविंद नगर पुलिस ने दो चाकूबाजों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इंस्पेक्टर हाईवे थाना उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिर्जापुर श्मशान घाट से करीब 150 मीटर की दूरी पर नवादा की ओर से 2.100 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसे सुसंगत धाराओं में पाबंद कर जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर गोविंद नगर ललित कुमार भाटी ने बताया कि जाविद उर्फ सिंधी पुत्र सुलेमान निवासी मटिया गेट, मेवाती मोहल्ला, गोविंद नगर को 240 ग्राम गांजे के साथ संगीत सिनेमा के सामने वाली गली से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके अलावा आदिल बेग पुत्र गुलाब बेग निवासी एटीएम वाली गली, जयसिंहपुरा और चांद उर्फ डेनी पुत्र अनवार निवासी दीप मॉर्डन स्कूल के पास खादर जयसिंहपुरा को गणेश टीला मंदिर के पास से नाजायज चाकू बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को भी जेल भेज दिया गया है। संवाद