फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   159 CCTV cameras scanned to find innocent child's kidnapper

Mathura: पिता के संग चारपाई पर सो रहे चार माह के मासूम का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस; खंगाले 159 सीसीटीवी

Sun, 26 May 2024 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 03:47 PM IST
सार

मथुरा में चार माह के मासूम के अपहरण की घटना से सनसनी फैली हुई है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए 159 सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 
 

विज्ञापन
159 CCTV cameras scanned to find innocent child's kidnapper
पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट वाली काली मंदिर के पास से शुक्रवार तड़के माता-पिता के साथ सड़क किनारे सो रहे चार माह के मासूम का कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसपी की ओर से अगवा बच्चे की तलाश व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस बच्चे का सुराग लगाने के लिए अब तक 159 सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके है।
विज्ञापन


सूरज निवासी बनाह, राया पत्नी प्रीति और तीन बच्चों के साथ बस अड्डे के पास किराए का मकान लेकर रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण मकान का किराया न चुकाने पर 22 मई को उन्हें मकान स्वामी ने घर से निकाल दिया। इसके बाद सूरज ने जमुनापार में एक मकान किराए पर ले लिया। सामान वहां शिफ्ट कर दिया। बुधवार रात वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों लेकर कैंट काली मंदिर के पास स्थित सड़क किनारे सो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किराए के मकान में शिफ्ट होना था। मगर पत्नी प्रीति ने रोक दिया। इसके चलते वह रात को फिर से उसी स्थान पर सो गए। प्रीति के अनुसार तड़के 3.30 से 4.30 बजे के बीच कोई उनके चार माह के मासूम बेटे कृष्णा का अपहरण कर ले गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार छोटेलाल ने बताया कि बच्चे की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed