{"_id":"647e32067fc3b7cb7b035c04","slug":"1500-roadways-buses-will-run-on-mudia-purnima-fair-mathura-news-c-29-1-mtr1002-84875-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mudiya Purnima Mela: रोडवेज चलाएगा 1500 बसें, मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी में जुटी प्रशासनिक मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudiya Purnima Mela: रोडवेज चलाएगा 1500 बसें, मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी में जुटी प्रशासनिक मशीनरी
Tue, 06 Jun 2023 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:35 PM IST
सार
मुड़िया पूर्णिमा तीन जुलाई को है। ऐसे में मेले की तैयारियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने इस बार 1500 बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला
विस्तार
मथुरा में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले में भले ही एक माह का समय हो, लेकिन प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आवागमन की रणनीति बनाने में प्रशासनिक मशीनरी जुट गई है। गत दिवस तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी हुई।
तीन जुलाई को मुड़िया पूर्णिमा है। इस दिन गोवर्धन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करेंगे। परिक्रमार्थियों को लाने और ले जाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल रोडवेज बसों का होता है। यही कारण है कि परिवहन निगम अधिकारियों ने अभी से मेला में श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए बसों की डिमांड सूची बनाई है। इस बार 15 सौ बसों की मांग की सूची प्रशासन को सौंपी है। जबकि पिछली साल परिवहन निगम की 1200 बसों का संचालन मेले में किया था।
ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर