{"_id":"c3506e76-5e4c-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"martyr-hemraj-family-broke-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हेमराज के परिवार ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हेमराज के परिवार ने तोड़ा अनशन
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में शहीद हुए हेमराज के परिवार ने अनशन तोड़ दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सेना के बड़े अधिकारियों के आश्ववासन के बाद शहीद की मां और पत्नी ने अनशन तोड़ दिया है। गांव वालों ने छह दिन से अनशन पर बैठे शहीद के परिजनों को जूस के अलावा अनाज खिलाया।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे। अखिलेश ने शहीद के परिवार को राज्य सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य और केंद्र सरकार की बेरुखी के विरोध में शहीद हेमराज के परिजन पिछले 5 दिनों से अनशन पर है। शहीद हेमराज की पत्नी ने भारत सरकार से उनके पति का सिर पाकिस्तान से लाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह यहां नहीं आएंगे, तब तक वे अनशन नहीं तोड़ेंगी।
विज्ञापन
सोमवार को शहीद हेमराज के घर कई बड़े राजनेताओं का काफिला पहुंचा। इस कड़ी में पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आदि पहुंचे। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद हेमराज के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद हेमराज के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ किसान बीमा फंड से 5 लाख रुपये देने की बात भी की। उधर, जनरल बिक्रम सिंह ने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही शहीद के परिवार से मिलने भी जाएंगे।