फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth sleeping on the veranda shot under suspicious circumstances.

Mainpuri News: बरामदे में सो रहे युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली

Tue, 23 Jun 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth sleeping on the veranda shot under suspicious circumstances.
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर में मंगलवार तड़के घर के बरामदे में सो रहा युवक गोली लगने से घायल हो गया। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी अरुण प्रताप का 18 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार सोमवार रात को घर के बरामदे में सोया था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे गोली चलने की आवाज आई तो परिजन जाग गए। बरामदे में जाकर देखा तो चारपाई पर विष्णु लहूलुहान हालत में पड़ा था। सीने में गोली लगी थी। घर से शाेर-शराबा सुन कर आसपास के लोग भी जाग गए।
विज्ञापन

आनन फानन परिजन विष्णु को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि अभी वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। गोली किसी ने मारी है या क्या हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मीमो भेज कर घटना की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष अवनीश का कहना है कि जानकारी की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed