{"_id":"6900cd73a97a285e9b0dd69f","slug":"young-man-died-while-watching-his-mobile-phone-in-mainpuri-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल देख रहे युवक की माैत...बेहोश होकर जमीन पर गिरा, अस्पताल में तोड़ दिया दम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल देख रहे युवक की माैत...बेहोश होकर जमीन पर गिरा, अस्पताल में तोड़ दिया दम; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 28 Oct 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:34 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मोबाइल देख रहा युवक अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव के नगला भगत में मंगलवार सुबह चारपाई पर बैठ कर मोबाइल देख रहा रामपुर निवासी युवक अचेत होकर गिर गया। ग्रामीण तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद रामपुर के गांव करपिया पांडेय निवासी मुकेश पांडेय (45) आठ दिन पहले कंवाइन मशीन लेकर गांव नगला भगत में सचिन यादव के यहां आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह चारपाई पर बैठ कर मोबाइल फोन देख रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत होकर जमीन पर गिर गए।
मुकेश को वहां मौजूद सचिन ने ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-UP: कंबोडिया और थाईलैंड में भारतीय युवकों की लग रही बोली, 3500 डॉलर है कीमत...इस काम के लिए मिल रही बड़ी रकम