{"_id":"6ab4880db5ab7233df048277","slug":"woman-injured-after-objecting-to-peeping-while-bathing-five-booked-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में अकेली नहा रही थी महिला, तभी पड़ोसी युवकों ने की इतनी घिनौनी हरकत; मच गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में अकेली नहा रही थी महिला, तभी पड़ोसी युवकों ने की इतनी घिनौनी हरकत; मच गया बवाल
Thu, 24 Sep 2026 07:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:46 AM IST
सार
आगरा के गुतिला गांव में नहाते समय झांकने का विरोध करने पर महिला के सिर में ईंट मारकर घायल करने का आरोप है। बचाने पहुंचे महिला के बेटे से भी मारपीट की गई, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एकता क्षेत्र के गुतिला गांव में नहाते समय झांकने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने महिला के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उसके बेटे को भी पीटा गया। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुतिला निवासी शमा ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह घर पर नहा रही थी। आरोप है कि पंकज और अंकित उसकी तरफ झांक रहे थे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद जितेंद्र, गुंजीत और शोरन भी वहां पहुंच गए। आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और सिर में ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोर सुनकर बेटा रिहान बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसकी आंख के पास अंदरूनी चोट आई है। पीड़िता ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एकता ने बताया कि पांच के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि गुतिला में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एकता पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जांच के निर्देश दिए गए हैं।