फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The true artistry of artificial jewelry will shine at the trade show.

Mainpuri News: ट्रेड शो में चमकेगा आर्टिफिशियल ज्वेलरी का असली हुनर

Wed, 23 Sep 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 23 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The true artistry of artificial jewelry will shine at the trade show.
फोटो 7 लक्ष्मी सहायता समूह द्वारा तैयार की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी। संवाद
मैनपुरी। आर्टिफिशियल ज्वेलरी का असली हुनर अब बड़े बाजार के सामने होगा। 25 सितंबर से नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में महिलाओं की यह कारीगरी अपनी चमक बिखेरेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव समूहों का गठन कर महिलाओं को स्वरोजगार के मौके दिए जा रहे हैं। ये कई तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी है। शासन की ओर से समूह की महिलाओं की कारीगरी के प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। भागीदारी के लिए लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ललूपुर सुल्तानगंज की महिलाओं को चुना गया है। इनकी आर्टिफिशियल ज्वेलरी यहां प्रदर्शित होगी। ये महिलाएं 25 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में होने वाले आयोजन में भाग लेंगी।
विज्ञापन




टेडी बियर और जूट के बैग भी होंगे शामिल
आयोजन में हर जनपद से एक-एक समूह को प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है। जिले से समूह की महिलाएं तीन उत्पादों के साथ पहुंचेंगी। आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ जूट के बैग और टेडी बियर भी शामिल होंगे। प्रदर्शन के लिए बड़ा मौका मिलने पर चयनित समूह की अध्यक्ष रीना देवी सहित सभी महिला सदस्य उत्साहित नजर आ रही हैं। इनकी ओर से खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 9971 समूहों का होना है गठन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इस सत्र में 9971 समूहों के गठन का लक्ष्य है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार समूहों के गठन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 1700 का गठन किया जा चुका है। इन समूहों के सदस्य अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग व्यवसाय कर आजीविका चला रहे हैं। समूह के गठन के बाद सदस्यों को उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है।




जिले के लिए गौरव की बात है कि महिलाओं के हाथों की कारीगरी की चमक प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी। महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ लें और स्वरोजगार के साथ ही जनपद का नाम रोशन करें। - शौकत अली, उपायुक्त, स्वत:रोजगार

फोटो 7 लक्ष्मी सहायता समूह द्वारा तैयार की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी। संवाद

फोटो 7 लक्ष्मी सहायता समूह द्वारा तैयार की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed