फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women created a ruckus over the opening of a liquor shop.

Mainpuri News: शराब का ठेका खुलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Mon, 13 Jul 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women created a ruckus over the opening of a liquor shop.

विज्ञापन
दन्नाहार। गांव गढ़िया में रविवार की देर शाम देसी शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं ने ठेके पर हल्ला बोल दिया। ठेके में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया। सेल्समैन दुकान छोड़कर भाग गया। पुलिस के सामने भी महिलाएं नई जगह पर ठेका संचालित नहीं होने की मांग पर अड़ी रहीं।
क्षेत्र के गांव गढ़िया में मार्च 2026 में शराब की नई दुकान संचालित हुई है। यह दुकान अभी फतेहपुरा से सिरोलिया जाने वाले मार्ग के पास संचालित हो रही थी। दो दिन पूर्व ही यह दुकान गढ़िया गांव से 500 मीटर दूर एक दुकान में शिफ्ट की गई है। महिलाओं का कहना है कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शराब पीने वाले लोग ठेके पर खड़े होकर गालियां देते हैं। छात्राओं को ठेके के सामने से निकलकर स्कूल जाने में परेशानी होती है। 2 दिन से छात्राएं विद्यालय नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने रविवार की शाम ठेके पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। शराब की कुछ पेटी दुकान से बाहर निकाल कर उसमें आग लगा दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने पर महिलाएं शांत तो हो गईं लेकिन ठेके की जगह बदलने की मांग पर अड़ी रहीं। सोमवार को भी 9 बजे ही ठेके के सामने महिलाएं एकत्रित होकर पेड़ के नीचे बैठ गईं। उन्होंने ठेके को नहीं खुलने दिया। दुकान मालिक मुकेश चौहान ने महिलाओं पर दुकान में रखी स्कैन मशीन, कैश व शराब की पेटियां को लूटने का भी आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed