फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   woman murdered after being robbed in Mainpuri Blood was flowing from her ears Police investigating matter

UP News: लूट के बाद महिला की हत्या, कान से बह रहा था खून... चोट के निशान मिले; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Aug 2024 10:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 10:49 PM IST
सार

मैनपुरी में लूट के बाद महिला की हत्या कर दी गई। कान से खून बह रहा था। चोट के निशान मिले। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
woman murdered after being robbed in Mainpuri Blood was flowing from her ears Police investigating matter
जांच करती पुलिस और इंदुमती देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम वृद्धा का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। कान से खून बह रहा था। चोट के निशान भी नजर आ रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आसपास के लोग लूट के दौरान हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतका घर में अकेली रहती थी। 

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी की है। गांव निवासी इंदुमती देवी (70) घर में अकेले रह रही थीं। पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। एक पुत्र उदय प्रताप जर्मनी में कार्यरत हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मंगलवार शाम को मोहल्ले की ही एक युवती बेलपत्र लेने उनके मकान के बाहर पहुंची तो देखा कि दरवाजे खुले हुए थे। 

विज्ञापन

इंदुमती देवी का शव तखत पर पड़ा था। दोनों कान से खून बह रहा था। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सीओ सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण का आसपास के लोगों की जानकारी ली। 
 

ग्रामीणों ने बताया कि इंदुमती के गले में सोने की चेन, हाथों की अंगूठी, कान में छोटे टॉप गायब हैं। गले पर निशान भी नजर आ रहे हैं। लोगों ने लूट के दौरान हत्या की आशंका व्यक्त की। मृतका की पुत्री नीतू की फौतीतहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने की जांच

नगला देवी में वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरागकशी की। फोरेंसिक टीम के एक्सपर्टस में घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। 
 

सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना में किसी परिचित का हाथ भी हो सकता है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहराई से जांच कर रही है। जल्दी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed