{"_id":"6a3c23605257796fad079da7","slug":"whatsapp-of-son-of-former-nagar-panchayat-president-hacked-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-161768-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे का व्हाट्सएप हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे का व्हाट्सएप हैक
Thu, 25 Jun 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
भोगांव। साइबर अपराधियों ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र का व्हाट्सएप हैक कर लिया। उन्होंने दो परिचितों को अपने जाल में फंसाकर 50 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार शाम को नगर के मोहल्ला पथरिया निवासी प्रदीप दत्त दुबे का व्हाट्सएप हैक किया गया। प्रदीप दत्त दुबे नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र हैं। साइबर अपराधियों ने उनके परिचितों को क्यूआर कोड भेजा। उन्होंने यूपीआई में समस्या बताकर 25 हजार रुपये तुरंत भेजने का अनुरोध किया। अपराधियों ने दो घंटे में धनराशि वापस करने का झांसा दिया। प्रदीप दुबे के निकटतम परिचित शरद शर्मा और नकुल सक्सेना उनके झांसे में आ गए। शरद शर्मा नगर के छोटा बाजार निवासी हैं, जबकि नकुल सक्सेना मैनपुरी के रहने वाले हैं। दोनों ने 25-25 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से भेज दिए। इस तरह कुल 50 हजार रुपये की ठगी की गई।
जब शरद शर्मा और नकुल सक्सेना ने प्रदीप दुबे को भेजी गई धनराशि के बारे में बताया, तो वह सकते में आ गए। प्रदीप दुबे ने कहा कि उनका व्हाट्सएप हैक हो गया है। देर रात शरद शर्मा ने स्थानीय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। नकुल सक्सेना ने भी पुलिस को सूचित किया।