{"_id":"6803c91a6910f09c1e04f210","slug":"wedding-procession-returned-without-bride-due-to-her-brother-demand-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फेरों पर दुल्हन के भाई ने की ऐसी मांग...दूल्हे को आ गया गुस्सा, बुलानी पड़ी पुलिस; फिर बैरंग लाैटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेरों पर दुल्हन के भाई ने की ऐसी मांग...दूल्हे को आ गया गुस्सा, बुलानी पड़ी पुलिस; फिर बैरंग लाैटी बरात
Sat, 19 Apr 2025 09:32 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:32 PM IST
सार
शादी समारोह में नेग मांगने को लेकर बात बिगड़ गई। दूल्हा रूठ गया तो दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। पुलिस के सामने भी घंटों पंचायत चली। इसके बाद दोनों पक्षों ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
Bride and groom ai
- फोटो : AI Generated
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र एक गांव की युवती की कासगंज के सोरों से शुक्रवार रात आई बरात और घराती पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि नेग और दुल्हन के जेवरों पर बात बिगड़ी। इसके चलते फेरों से पहले रिश्ता टूट गया। पुलिस के समक्ष शनिवार को कई घंटे पंचायत हुई। मगर, बात नहीं बनी। दोनों पक्षों ने फिर शादी से मना कर दिया। देर रात बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र के हेमपुरा में शुक्रवार रात एक युवती की शादी होनी थी। कासगंज के सोरों स्थित एक मोहल्ला से बरात गांव पहुंची। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया। बैंडबाजों के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। यहां स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के साथ जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली। इसके बाद दावत आदि का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बात फेरों की रस्म पर पहुंची। तभी दूल्हा-दुल्हन रात दो बजे मंडप के नीचे पहुंचे।
ये भी पढ़ें-UP: शादी के बाद बनाए प्रेमी से शारीरिक संबंध...गर्भवती होने पर आया भूचाल, सन्न रह गया पति; प्रेमी का ये रुख
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां दुल्हन के भाई को फेरों की रस्म कराने के लिए गांठ बांधने को कहा गया। गांठ बांधने से पहले दुल्हन के भाई ने दूल्हे से नेग मांगा। नेग की मांग बड़ी होने पर दूल्हे ने इसमें असमर्थता जताई। कुछ देर हंसी-मजाक के बाद मामला गर्मा गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दुल्हन के लिए दूल्हा पक्ष द्वारा लाए जेवरातों पर भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया। इससे और मामला बिगड़ गया।
ये भी पढ़ें-UP: 'पत्नी के पिता से हैं अवैध संबंध...', विरोध करने पर युवक का किया ऐसा हश्र, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
इसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों में पंचायत होने लगी। दूल्हा पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने भी कई घंटे पंचायत शनिवार को दिन में चली। बात बिगड़ती गई। इस पर दूल्हा पक्ष ने भी शादी से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हा और पूरी बरात बिना दुल्हन के ही वापस कासगंज लौट गई। बिछवां थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों में पंचायत हुई। मगर, समझौता नहीं होने से कारण रिश्ता टूट गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।