{"_id":"6803be5053f0999fe00520cd","slug":"woman-has-relations-with-her-father-in-law-and-beat-her-husband-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पत्नी के पिता से हैं अवैध संबंध...', विरोध करने पर युवक का किया ऐसा हश्र, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पत्नी के पिता से हैं अवैध संबंध...', विरोध करने पर युवक का किया ऐसा हश्र, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Sat, 19 Apr 2025 08:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:46 PM IST
सार
महिला और ससुर के अवैध संबंध का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। दोनों ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर युवक पर हमला बोल दिया। उसे लहूलुहान कर दिया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी पर पिता के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विरोध करने पर पीटकर बुरी तरह से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। फिलहाल घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन बेवजह परेशान करती है और पिता के साथ उसके अवैध संबंध हैं। शुक्रवार की देर रात पत्नी और पिता के अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाद हो गया। जिसके बाद भाई, पिता और पत्नी ने मिलकर पीटा। किसी तरह से जान बचाकर कमरे में घुस गया, तो भाई और पिता ने दरवाजा तोड़कर अंदर से निकाल लिया।
ये भी पढ़ें-UP: शादी के बाद बनाए प्रेमी से शारीरिक संबंध...गर्भवती होने पर आया भूचाल, सन्न रह गया पति; प्रेमी का ये रुख
ये भी पढ़ें-UP: शादी के बाद बनाए प्रेमी से शारीरिक संबंध...गर्भवती होने पर आया भूचाल, सन्न रह गया पति; प्रेमी का ये रुख
लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग घर पर आ गए जिसके बाद किसी तरह से बचाया। तब 112 पर कॉल की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि साला और उसके अन्य साथी भी अस्पताल के बाहर तक पहुंच गए। धमकी दे रहे हैं कि अस्पताल से निकलते ही जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित अगर तहरीर देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।