{"_id":"6ac535a2a7fecfd28107a143","slug":"weather-changes-troubling-heart-patients-three-dead-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-168179-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मौसम में बदलाव, हार्ट के मरीजों को कर रहा परेशान, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मौसम में बदलाव, हार्ट के मरीजों को कर रहा परेशान, तीन की मौत
विज्ञापन
फोटो 15 जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
मैनपुरी। जिले में मौसम के बदलाव ने हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक से अलग-अलग क्षेत्र निवासी तीन मरीजों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार के अनुसार मौसम में यह उतार-चढ़ाव हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। ऐसे मौसम में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पतालों में हृदय संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। शहर के मोहल्ला किला बजरिया निवासी उमेश चंद्र दुबे (70) को सोमवार देर शाम सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी शिव प्रताप (40) को सोमवार रात अचानक हृदय घात पड़ा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुरजनपुर निवासी कुंती देवी (58) पत्नी महावीर सिंह को मंगलवार की सुबह अचानक सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तीनों मरीजों को मृत अवस्था में ही जिला अस्पताल लाया गया था। परिजन के अनुसार तीनों को चेस्टपेन की समस्या थी, जिसका पहले से उपचार भी चल रहा था।
डॉ.राज सिंह, सीएमएस