फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Watch the team flee to copy

सचल दल को देख कापी छोड़ भागा नकलची

Sat, 25 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 25 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Watch the team flee to copy
सचल दल को देख कापी छोड़ भागा नकलची - फोटो : अमर उजाला
जिले में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के सचल दल ने करहल, घिरोर और औंछा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र पर एक परीक्षार्थी सचल दल देखते ही कापी छोड़कर भाग गया। वहीं केंद्र पर गैस पेपर सहित नकल सामग्री मिली। इस पर सचल दल ने केंद्र डिबार करने की आख्या और मुन्ना भाई की कापी सील कर
विज्ञापन


शनिवार को विश्वविद्यालय के सचल दल ने जिले के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र गोपीराम महाविद्यालय घिरोर में गैस पेपर सहित अन्य नकल सामग्री मिली। सचल दल को देखकर एक परीक्षार्थी कापी छोड़ कर भाग गया। इस पर टीम ने कापी और नकल सामग्री सील कर केंद्र डिबार करने की संतुति कुलपति को भेज दी है। वहीं परीक्षा केंद्र आर्य सिंह नवीन कालेज औंछा में सीसीटीवी कैमरे खराब लगे थे। जमादार सिंह डिग्री कालेज औंछा में केवल  मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा था। कक्ष केंद्रों पर नहीं। इस पर कैमरे सही कराने के निर्देश दिए। चौधरी नत्थू सिंह कालेज करहल का भी निरीक्षण किया। टीम में सचल दल प्रभारी डा. अमित पांडेय, डा. संजय चौहान सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन

 चित्रगुप्त डिग्री के कालेज के नोडल केंद्र प्रभारी डा. आलोक सक्सेना बताया कि जनपद बीएससी फाइनल बॉटनी और फिजिक्स की परीक्षा हुई। इसमें नोडल केंद्र चित्रगुप्त कालेज के अधीन 37, नेशनल डिग्री कालेज के अधीन 40 केंद्रों पर परीक्षा हुई। साथ ही एके डिग्री कालेज शिकोहाबाद से संबद्ध 12 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed