फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Truck collision two youths riding pickup died three seriously injured in Mainpuri

Mainpuri News: ट्रक से टकराई पिकअप, दो युवकों की मौत, तीन की हालत नाजुक; बकरी बेचने मंडी जा रहे थे

Sat, 17 Jun 2023 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 07:44 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर में ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग बकरी बेचने मंडी जा रहे थे। 

विज्ञापन
Truck collision two youths riding pickup died three seriously injured in Mainpuri
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी दो युवकों की शुक्रवार की रात गौतमबुद्धनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। यह लोग बकरियां बेचने पिकअप से गाजीपुर जा रहे थे।

विज्ञापन

गाजीपुर मंडी बेचने जा रहे थे

कुरावली थाना क्षेत्र के कानून गोयान मोहल्ला निवासी दिलीप चक (30) कन्हैया (28) बकरियां खरीदने और बेचते का व्यवसाय करते थे। शुक्रवार को दिलीप अपने भाई अर्जुन व साथी दिनेश चक और आफताब निवासी मोहल्ला धनराजपुर महोबा बकरियां खरीदने के लिए गए थे। रात को महोबा से बकरी खरीद कर पिकअप में लादकर गाजीपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराई पिकअप

गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र जेवर टोल प्लाजा के पास गाड़ी चला रहे कन्हैया को झपकी आने से पिकअप खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में दिलीप तथा कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन, दिनेश और आफताब को गंभीर हालत में जेवर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

घर में मच गया कोहराम

देर रात हुए हादसे की सूचना जैसे ही मृतकों के घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन व कुछ परिचित शव लेने के लिए गौतमबुद्धनगर के लिए रवाना हो गए। घायलों के परिजन भी उनके साथ गए। वहीं मोहल्ला कानून गोयान स्थित मृतकों के घर पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र है। घर की महिलाओं में चीख पुकार मची हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवकों के शव घर नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः- ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई की, नीट परीक्षा में हासिल की 192वीं रैंक

दिलीप के नहीं थी कोई संतान

हादसे में जान गवाने वाले दिलीप की शादी को तीन वर्ष हो चुके थे। लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी। दिलीप के अलावा सात भाई व तीन बहनें हैं। उधर कन्हैया की मौत के बाद तीन भाई व एक बहन है। छह माह पहले ही वह एक पुत्री का पिता बना था। एक डेढ़ वर्षीय पुत्री भी है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप भी कन्हैया की थी।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed