फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Thieves broke into house and took away jewellery and cash worth five lakh in Mainpuri

Mainpuri: दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर; उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी

Tue, 19 Sep 2023 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 04:38 PM IST
सार

मैनपुरी में दरवाजे पर घर के लोग सो रहे थे। आधी रात शातिर तरीके से चोर घुसे। वह पांच लाख के जेवर और नकदी उड़ा ले गए। 

विज्ञापन
Thieves broke into house and took away jewellery and cash worth five lakh in Mainpuri
चोरी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


वारदात दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया गांव में हुई। गांव निवासी राजवीर सिंह रविवार की रात पत्नी औार बच्चों के साथ दरवाजे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में बाहर से लगी कुंडी को खोल लिया और अंदर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  आगरा का अय्याश दरोगा: दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दबे पांव वहां से निकल गए। सोमवार की सुबह जब पत्नी और पुत्रवधू जागे और अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर उधर बिखरा था। 

यह भी पढ़ेंः-  बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक

राजवीर ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, छह अंगूठी, एक जोड़ी ब्रजवाला, मंगलसूत्र, तीन सोने की हाय, पांच जोड़ी पायल, कुंडल सहित करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed