{"_id":"65088f1c2212b3994f05d8e9","slug":"inspector-accused-of-misdeeds-was-sent-to-jail-in-agra-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा का अय्याश दरोगा: दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का अय्याश दरोगा: दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Mon, 18 Sep 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:32 PM IST
सार
आगरा में दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने थाना घेरा। इसके अलावा सड़क जाम करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आगरा में दरोगा की गंदी करतूत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बरहन के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करते पकड़े गए दरोगा संदीप कुमार को सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने बरहन थाने का घेराव किया। बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि एक सिपाही और दो पुलिस उपनिरीक्षकों ने आरोपी दरोगा को नहीं छोड़ने पर धमकाया था। उन्होंने दोनों उपनिरीक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। 6 घंटे तक मौके पर बवाल होता रहा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने एसीपी एत्मादपुर से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
थाना बरहन में तैनात दरोगा संदीप कुमार रविवार रात 11 बजे एक घर में दीवार फांदकर घुस गए थे। युवती से दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि दरोगा ने पहले जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, दरावाजा नहीं खोला तो दीवार फांदकर अंदर आ गए। आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दरोगा की ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पिटाई की। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने दरोगा को नहीं छोड़ा। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह पहुंचे। तब ग्रामीण शांत हुए और दरोगा को पुलिसकर्मियों को सौंपा।
विज्ञापन
मामले में सोमवार सुबह पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पिटाई से घायल दरोगा को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इधर मामले में सोमवार को बरहन थाने पर जमकर हंगामा हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और थाने का घेराव किया। दोपहर 2 बजे बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर जाम भी लगा दिया। थाने में धरना दिया। 6 घंटे तक मौके पर प्रदर्शन होता रहा। शाम 5 बजे एसीपी एत्मादपुर के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
इधर मामले में सोमवार को बरहन थाने पर जमकर हंगामा हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और थाने का घेराव किया। दोपहर 2 बजे बरहन-एत्मादपुर मार्ग पर जाम भी लगा दिया। थाने में धरना दिया। 6 घंटे तक मौके पर प्रदर्शन होता रहा। शाम 5 बजे एसीपी एत्मादपुर के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
परिवार की सुरक्षा की मांग
भारतीय किसान यूनियन और सिस्टम सुधार संगठन के पदाधिकारी भी बरहन थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी का सहयोग करने वाले तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। परिवार की सुरक्षा की मांग की। सिस्टम सुधार संगठन के अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा पीड़िता के घर भी पहुंचे।
थाने पर उन्होंने आरोपी दरोगा संदीप कुमार के साथ गए सिपाही, दो दरोगा पतंजलि और अंकित कुमार पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दोनों दरोगा ने घटना को छिपाने की कोशिश की। ग्रामीणों को धमकाया। सक्षम अधिकारी के आने का इंतजार करने से पहले आरोपी दरोगा को छुड़ाकर अपने साथ लेकर जाना चाहते थे।