फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mobile location of youth found in Gurugram who missing in Etah

बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक

Mon, 18 Sep 2023 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 08:16 PM IST
सार

एटा में बैग व सुसाइट नोट मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। लापता युवक की मोबाइल लोकेशन गुरुग्राम मिल रही है। भाई ने बताया कि वह पहले भी आत्महत्या करने का नाटक रच चुका है। 

विज्ञापन
Mobile location of youth found in Gurugram who missing in Etah
सुसाइड नोट पर लिखा: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हजारा नहर में रविवार को एक युवक का बैग मिला। उसमें सुसाइड नोट भी मिला। तब से परिवार के लोग परेशान हैं। सोमवार को इस मामले में हैरान करने वाली बात सामने आई है। लापता युवक के फोन की लोकेशन गुरुग्राम में मिली है। उधर पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में भी उसकी तलाश कर रही है। अब लोकेशन इतनी दूर मिलने पर मामले में आशंकाए बढ़ गई हैं।  

विज्ञापन


मामला मिरहची थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का है। गांव निवासी अमित रविवार से लापता है। रविवार को उसका बैग और सुसाइड नोट नहर की पटरी पर मिला था। सोमवार की सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीएसी गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की। लेकिन कोई लाभ न हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब उसकी फोन लोकेशन ट्रेस की तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। उसके मोबाइल की लोकेश गुरुग्राम में मिली है। इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। वहीं नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ होने की वजह से स्थानीय गोताखोर पानी में उतरने से कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र कठेरिया ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसएसपी से फ्लड यूनिट टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए मांग की गई है। टीम के पहुंचते ही सर्च किया जाएगा। बताया कि अमित के भाई कप्तान ने बताया है कि अमित ने दो दिन पहले एक नई सिम ली है। इसकी करंट लोकेशन ग्रुरुग्राम की आ रही है। युवक पहले भी आत्महत्या करने का नाटक कर चुका है। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस उसकी सकुशल बरामदगी के लिए गुरुग्राम भी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed