{"_id":"694056b5e10ee1255e02cfb4","slug":"theft-of-rs-125-crore-from-two-shops-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150520-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो दुकानों से सवा करोड़ की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो दुकानों से सवा करोड़ की चोरी
Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1 सराफा की दुकानों में चोरी की घटना के बाद जांच करने पहुंचे सीओ कुरावली। संवाद
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में रविवार रात को चोरों ने सराफा की दो दुकानों के शटर तोड़कर करीब सवा करोड़ से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोमवार सुबह जानकारी होने पर सीओ कुरावली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यापारियों ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस की टीमें चोरों की तलाश में लगाई गई हैं।
कस्बा निवासी मनोज कुमार वर्मा और विपिन गुप्ता की जसराना रोड पर सराफा के प्रतिष्ठान हैं। रविवार रात चोरों ने मनोज के देव ज्वेलर्स का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखी अलमारी, तिजोरी के ताले तोड़ कर 250 ग्राम सोने, 21 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पास ही विपिन गुप्ता के साईं ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरों ने शटर तोड़ कर प्रवेश किया। दुकान से करीब 120 ग्राम सोने के जेवर, 12 किलो चांदी और 2.50 लाख रुपये के जेवर चोरी लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
सराफा व्यापारी सोमवार सुबह जब प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई, सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित व्यापारियों से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों दुकानों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं तीन टीमों को खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। सीओ कुरावली का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।