फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The truck overturned on the expressway, the driver's death

एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक की मौत

Tue, 02 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 02 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The truck overturned on the expressway, the driver's death
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक कर्मचारी की हादसे में मौत के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने शव रखकर करहल-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। अधिकारियों के मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने पर ही लोगों ने जाम खोला। मृतक युवक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही कंपनी में ट्रक चालक था।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जिले की करहल तहसील से होकर गुजर रहा है। यहां पर एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि नगला सेवाराम के पास सोमवार रात एक ट्रक पलट गया। रात में किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। सुबह जब कंपनी के कर्मचारी उक्त ट्रक को सीधा करने पहुंचे तो पता चला कि उसका चालक हादसे में ट्रक के नीचे दबकर मर गया है। ट्रक का चालक सुरेंद्र प्रसाद पुत्र राधा प्रसाद मूल रूप से बिहार के रायपुर जिले पंडित टोला का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलते ही कर्मचारियों ने एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं मैनपुरी करहल मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम करहल रामचंद्र के अलावा सीओ और बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जाम अधिकारियों के मुआवजा दिलाने के आश्वासन देने के बाद सुबह नौ बजे खुला। इस दौरान एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य उक्त क्षेत्र में पूरी तरह से रुका रहा। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसडीएम रामचंद्र ने बताया कि हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई थी। उसके परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed