{"_id":"6a9475f87400a369ef0daba4","slug":"the-ig-export-team-emerged-victorious-in-kabaddi-and-volleyball-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165748-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कबड्डी में स्टेडियम और वालीबॉल में आईजी एक्सपोर्ट की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कबड्डी में स्टेडियम और वालीबॉल में आईजी एक्सपोर्ट की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
फोटो 42 खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करतीं भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत। स्रोत खेल कार्यालय
मैनपुरी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने जेएसएस कुसमरा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आईजी एक्सपोर्ट की टीम विजेता रही, जबकि आरजीएन क्लब को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
खेलो इंडिया स्कीम के तहत आयोजित साइकिल रैली में 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में डिंपल ने प्रथम, श्रेया ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में अनुष्का प्रथम और स्वाति द्वितीय रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में रौनक ने पहला, रीना ने दूसरा और करिश्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान गौरव पांडेय, अमर यादव, पंकज राठौर, संजीव कुमार, अमित यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।