{"_id":"696e840ec9521184bc0cad5b","slug":"the-condition-of-the-girl-admitted-in-medical-college-saifai-is-out-of-danger-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-152582-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती युवती की हालत खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती युवती की हालत खतरे से बाहर
Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
किशनी। रिश्तेदार प्रेमी के पकड़े जाने की खबर सुनने के बाद थाने पहुंची युवती अचानक अचेत हो गई।
चर्चा रही कि उसने थाना परिसर में जहर खाया है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हालत अब खतरे से बाहर है। चिकित्सक से बात हुई है। जहरीला पदार्थ खाने की बात पर भी संदेह है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग रिश्तेदार से है। इसकी जानकारी परिजन को हुई तो रविवार को उनके बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मी युवक व अन्य परिजन को पकड़ कर थाने ले गए थे। इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह भी थाने पहुंच गई। शाम के समय वह थाना परिसर में अचेत होकर गिर गई तो पुलिस ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
चर्चा इस बात की रही कि युवती ने प्रेमी के पकड़े जाने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाया है, प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवती का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है, हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सक से बात हुई, जहरीला पदार्थ खाने की बात पर भी संदेह है।