{"_id":"6934720bbf407f5cb5074203","slug":"tears-flowed-after-seeing-brother-on-video-call-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150034-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वीडियो कॉल पर भाई को देख बह निकले आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वीडियो कॉल पर भाई को देख बह निकले आंसू
Sat, 06 Dec 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8 पत्नी और बेटे के साथ राजेंद्र सिंह, मौजूद सीओ व थानाध्यक्ष। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करीब एक महीने पहले एलाऊ क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी युवक को एक वीडियो कॉल आई, फोन पर नौ साल से लापता भाई को देख उसकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। उसने एलाऊ पुलिस से भाई को ढूंढने की गुहार लगाई है। शनिवार को पुलिस ने लापता युवक को सकुशल परिजन तक पहुंचा दिया।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी राजेंद्र सिंह चौहान करीब नौ साल पहले पत्नी, बच्चों भाई को छोड़ कर अचानक लापता हो गए। परिजन ने उनकी काफी तलाश की, मगर कहीं भी पता नहीं लग सका था। करीब एक महीने पहले राजेंद्र ने अपने भाई के मोबाइल पर वीडियो कॉल की, महज 5-10 सेंकड की इस वीडियो कॉल में दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को एकटक देखा और उनके आंसू बहने लगे। वीडियो कॉल कट गई, भाई ने राजेंद्र के नंबर पर कई कॉल किए। मगर कोई संपर्क नहीं हो सका। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजेंद्र के पुत्र रमन चौहान ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नंबर के बारे में जानकारी जुटाई। करीब 20-25 दिन की इस प्रक्रिया के दौरान पता चला कि राजेंद्र सिंह सकुशल हैं और राजस्थान के गंगा नगर जिले में रह रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी टीम के साथ गंगा नगर रवाना हुए और एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर रहे राजेंद्र सिंह को ढूंढ निकाला। शनिवार को उन्हें लेकर थाने आए, राजेंद्र ने जैसे ही पत्नी, बच्चे और भाई को देखा तो फिर से आंखें नम हो गईं।
पत्नी से मामूली कहासुनी पर छोड़ दिया था घर: थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि राजेंद्र सिंह से पूछताछ की गई तो बताया कि पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में उन्होंने घर छोड़ दिया था। कई जगहों पर रहे, आखिरकार राजस्थान के गंगा नगर में नौकरी करने लगे। भागदौड़ में साल दो साल का समय निकल गया। इस बीच परिवार की याद भी बहुत आती थी।आपाधापी के बीच नौ साल बीत गए। अब परिवार से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। एक महीने पहले जब हद से पार हुई तो भाई को वीडियो कॉल कर बैठे। एक वीडियो कॉल ने जहां बिखरे परिवार को एक कर दिया। कभी गुस्से में घर छोड़ कर गए राजेंद्र को भी अब परिवार के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का एक और मौका दिया है।