फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teachers picketed by Kalktret display

शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 09 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers picketed by Kalktret display
शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और बर्बरता पर शिक्षकों में आक्रोश है। शुक्रवार को जिलेभर के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही  मृतक शिक्षक राम आशीष को श्रद्धांजलि देकर उसके परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग सरकार से की। इसके बाद एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें देवरिया के शिक्षक साथी डॉ. राम आशीष की मौत हुई है। साथ ही कई शिक्षक घायल हो गए। इसमें जिले के सनातन धर्म इंटर कालेज के तीन शिक्षक भी घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि सरकार की इस हरकत से शिक्षक बेहद दुखी हैं। मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशिन देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन, अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अनुसूचित जाति जनजाति, बेसिक शिक्षक एसोसिएशन, आरक्षित शिक्षक एसोसिएशन प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित एसोसिएशन, आदर्श समायोजित वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायन गुट, उत्तर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने सामूहिक रूप से कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनीत चौहान, शुभम शक्ति भदौरिया, राजीव यादव, महेंद्र प्रताप, आराध्य पांडेय, राजकिशोर यादव, प्रणवीर सिंह यादव, हरेंद्र यादव, महेश सिंह, राकेश चतुर्वेदी, योगेंद्र राठौर, संदीप यादव, वीना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed