फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teach children to keep a record of profiles

पढ़ाने के साथ रखना होगा बच्चों के प्रोफाइल का रिकार्ड

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Teach children to keep a record of profiles
चालू सत्र से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को उनके यहां प्रवेश लेने वाले तमाम बच्चों का स्वास्थ्य और उनके परिवार एवं अन्य जानकारी का रिकार्ड बनाना होगा। यह कार्य स्कूलों में सालभर चलेगा। जैसे कोई बच्चा कब बीमार हुआ, उसे कौन-कौन से टीके लगे, उसके परिवार की पृष्ठभूमि क्या है आदि जानकारी भी इस रिकार्ड में रखी जाएंगी। यदि कोई बच्चा बार-बार बीमार पड़ रहा है या वह कुपोषण का शिकार है तो इसकी जानकारी भी शिक्षकों को इस रिकार्ड में दर्ज करनी होगी। पिछले दिनों शासन से आए निर्देशों के अनुसार एक जुलाई के बाद प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों का रिकार्ड एक कार्ड में रखा जाएगा। यह रिपोर्ट कार्ड विद्यालय छोड़ने पर बच्चे को अंकपत्र, प्रमाण पत्र के साथ ही दिया जाएगा। इस कार्ड में हर माह प्रत्येक बच्चे का विवरण अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन


खातों में भेजी गई धनराशि
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का रिकार्ड तैयार करने के लिए की जाने वाली तैयारियों के लिए शासन से धनराशि आ चुकी है। यह धनराशि विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत भेज दी गई है। शासनादेश में निर्देश हैं कि उक्त अभियान हर हाल में एक जुलाई से आरंभ कर दिया जाए।
विज्ञापन


पांच रुपये प्रति प्रोफाइल होगा भुगतान
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की प्रोफाइल बनाने के लिए शिक्षकों को धनराशि का अलग से भुगतान किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार प्रोफाइल बनाने वाले शिक्षक को प्रति बच्चे के हिसाब से पांच रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट कार्ड में चिकित्सकीय परीक्षण भी होगा दर्ज
स्कूलों में बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत समय-समय पर चिकित्सक बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हैं। अब उक्त चिकित्सक परीक्षण के बाद उक्त कार्ड में बच्चे का वजन, लंबाई, शारीरिक विकास आदि जानकारी भी दर्ज करेंगे। ताकि बच्चे के शारीरिक विकास की जानकारी स्कूल और अभिभावकों के पास हर समय मौजूद रहे।

 शासन से निर्देश मिलने के बाद उस पर अमल करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। प्रयास किए जा रहे हैं कि एक जुलाई से सात जुलाई के बीच जिले के सभी स्कूलों में उक्त कार्ड का प्रारूप पहुंचा दिया जाए। ताकि उन पर बच्चों का रिकार्ड दर्ज हो सके।

                                                           -  प्रदीप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed