{"_id":"571a634f4f1c1b8a728b5354","slug":"suicides-by-farmers-in-crop-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल में नुकसान होने से किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल में नुकसान होने से किसान ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
फसल में नुकसान होने से किसान ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम चिताइन में लगान पर लिए खेत की फसल बर्बाद होने पर एक किसान ने गुरुवार कही सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
किसान उमेशचंद्र (28) की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। एक वर्ष पूर्व उसने किशनी के ग्राम बड़ापार में 15 बीघा खेत लगान पर लिया था। इस पर उसने गेहूं और धान की फसल की, मगर फसल अच्छी न होने की वजह से उसे घाटा हो गया। पिता रामसेवक ने बताया कि उनके पास महज चार बीघा जमीन है। दोनों बेटों में बराबर बांट दी। चार बेटियों की शादी भी की, मगर इतने में परिवार का गुजारा होना मुश्किल हो गया था। इसीलिए उमेश लगान पर खेती कर परिवार के भरण पोषण के प्रयासों में जुटा था। मगर फसल में नुकसान हो गया और उमेश कर्ज के बोझ में दब गया। वह परेशान रहने लगा गुरुवार रात को किसी ने उसका एक भैंसा चोरी कर लिया। इसकी जानकारी होने के बाद उमेश ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया है।