{"_id":"650990796a4845af6000793e","slug":"sp-mp-dimple-yadav-said-on-women-reservation-bill-she-supports-bill-but-intention-of-government-is-not-right-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल: सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'बिल का समर्थन करती हूं लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण बिल: सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'बिल का समर्थन करती हूं लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं'
Tue, 19 Sep 2023 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:43 PM IST
सार
लोकसभा में पेश किए महिला आरक्षण बिल पर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि 'बिल का समर्थन करती हूं लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं'।
विज्ञापन
सपा सांसद डिंपल यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। संसद के विशेष सत्र के पहले ही दिन मोदी सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस बिल को पेश किया। इस पर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस बिल का समर्थन करतीं हूं, लेकिन हम चाहते हैं जो आखिरी पंक्ति में खड़ी हुई महिला को भी उसका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं इसमें OBC महिलाओं को भी आरक्षण मिले। लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं है। क्योंकि ये बिल 2024 इलेक्शन में लागू नहीं हो पाएगा और आने वाले पांच राज्यों के इलेक्शन में भी लागू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा का अय्याश दरोगा: दुष्कर्म के मामले में भेजा गया जेल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के द्वारा कही गई बातों को ही दोहराया है। दरअसल पिछली बार जब यह बिल पास किया गया था तो मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को अलग से आरक्षण देने की मांग की थी। और बिल का विरोध किया था। इस बार अखिलेश ने भी उनकी बातों को दोहराया है। उन्होंने महिला आरक्षण में पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों के लिए भी कोटा की मांग की।