फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP General Secretary Shivpal Yadav reached Mainpuri said OP Rajbhar biggest impostor

मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव: बोले- ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया, 'INDIA' से घबरा गई है भाजपा

Thu, 07 Sep 2023 01:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 01:21 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया हैं। लोकसभा चुनाव पर बोले कि भाजपा 'INDIA' से घबरा गई है। 

विज्ञापन
SP General Secretary Shivpal Yadav reached Mainpuri said OP Rajbhar biggest impostor
मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव: बोले- ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने घोसी उपचुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। ओपी राजभर द्वारा उनके भाजपा में शामिल होने को बयान पर भी उन्होंने जवाब दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओपी राजभर सबसे बड़े बहरूपिया हैं। उनमें स्थायित्व नहीं है। उनके द्वारा दिए गए किसी बयान को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। कहा कि घोसी उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को पूरी तरह नगर दिया है। चुनाव परिणाम यह बात साबित कर देगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami 2023 Live: अजन्मे का जन्म आज, कृष्णा कृष्णा से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडिया से भाजपा घबरा गई है। इंडिया का नाम बदलकर भारत करना भाजपा की गंदी सोच है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कुछ भी कर सकती है। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना पूरी तरह से तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed