{"_id":"6a23ded89762ccf65400f81d","slug":"shankaracharya-targets-bjp-says-government-ignoring-cow-protection-will-go-to-hell-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नरक में जाएगी ऐसी सरकार, सीएम योगी पर भी दिया बड़ा बयान; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ये क्या कह दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नरक में जाएगी ऐसी सरकार, सीएम योगी पर भी दिया बड़ा बयान; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ये क्या कह दिया
Sat, 06 Jun 2026 02:18 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:18 PM IST
सार
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय के नाम पर सत्ता में आने के बावजूद सरकार ने गोसंरक्षण पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि गाय की रक्षा नहीं करने वाली सरकार नरक में जाएगी।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को मीठेपुर से इटावा जनपद के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव के मीठेपुर स्थित कॉलेज में रात्रि विश्राम किया। सुबह उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
प्रस्थान से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकराचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गाय का नाम लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार ने गायों के संरक्षण और सेवा पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गो हत्यारों से चंदा लेने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गाय की रक्षा नहीं करती, वह नरक में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार अर्द्धकुंभ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है और वह अर्द्धकुंभ में शामिल होंगे। चुनाव से पहले गोरक्षा अभियान चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस अभियान को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में स्वयं योगी आदित्यनाथ ने भी गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की बात कही थी।
राजनीति में आने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि वह सैद्धांतिक रूप से इसके विरोधी हैं। उनका मानना है कि आध्यात्मिक व्यक्ति को सांसारिक पदों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ अब योगी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री हैं।
कन्नौज में रुकने की अनुमति न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “अतिथि देवो भव” की परंपरा का पालन नहीं हुआ, जिससे भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, सिंकी यादव, हरिगोविन्द यादव, प्रिंस यादव, प्रदीप पाल, बंटू यादव, लालू यादव, समरपाल यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।