फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   retired soldier opened fire on vendor In Mainpuri when he refused to give him money to buy alcohol

UP News: ठेले वाले ने शराब पीने को नहीं दिए पैसे... तो रिटायर्ड फौजी ने चला दी गोली, घंटों पुलिस को भी छकाया

Mon, 29 Jul 2024 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 10:28 PM IST
सार

मैनपुरी में ठेले वाले ने शराब पीने को पैसे नहीं दिए तो रिटायर्ड फौजी ने उस पर गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी घंटों छकाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
retired soldier opened fire on vendor In Mainpuri when he refused to give him money to buy alcohol
मौके पर जमा भीड़, छत से रिटायर्ड फौजी को उतारने की कोशिश करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को ठेले वाले ने शराब पीने को रुपये नहीं दिए तो सेवानिवृत्त सैनिक ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर में मौजूद आरोपी को काफी देर मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा गांव का है। गांव में रेलवे क्रासिंग के पास निवास कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक अनिल कुमार दोपहर को ठेले वाले शिवकांत के पास पहुंचे। उससे शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे। ठेले वाले ने 100 रुपये दे दिए। लेकिन, सैनिक 100 रुपये और मांगने लगा। 
विज्ञापन


इस पर ठेले वाले ने कहा कि उसके पास और रुपये नहीं हैं। बस इसी बात पर सेवानिवृत्त सैनिक बौखला गए। अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चढ़ गए। धमकाते हुए ठेले वाले को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली ठेले पर रखे बर्तन में लगी। गोली चलने के बाद युवक जान बचाकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सेवानिवृत्त सैनिक ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस काफी देर तक छकाता रहा। इस दौरान बंदूक से फायरिंग भी की। फायरिंग की इस घटना से इलाके के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 


सेवानिवृत्त सैनिक को पकड़ने के बाद थाने से भी फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी से नीचे उतर कर आने के लिए कहा। लेकिन, वह नहीं माना। करीब एक घंटा तक चली मशक्कत के बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जीप में बैठा कर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed