फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   raashtr nirmaan kee bhaageedaaree ke lie karen matadaan

राष्ट्र निर्माण की भागीदारी के लिए करें मतदान

Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
raashtr nirmaan kee bhaageedaaree ke lie karen matadaan
मतदान करने की लेते शपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला द्वारा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी के तहत सोमवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शिक्षकों ने मतदान करने और मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन और सचिव लव मोहन ने शिक्षकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है। हमें आगे बढ़कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए। मतदान निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ करें। मतदान किसी जाति, धर्म के लिए नहीं बल्कि विकास के नाम पर होना चाहिए।
विज्ञापन


सचिव लव मोहन ने कहा कि मतदान अनमोल है। सभी को आगे बढ़कर मतदान करना चाहिए। साथ ही स्वच्छ छवि वाले नेता को अपना वोट करें। ताकि वह आपकी समस्या को विधानसभा में उठा सके। इस मौके पर शिक्षक योगेश कुमार, हर्ष चेत, शिवम, मंगेश, कर्मवीर, अलका दुबे, अनीस, शिव दुबे, पूनम, मीनू, प्रतिभा, कृष्णा चेत, ममता भारद्वाज, शेफाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed