फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Put the phone talking to passerby jump into the canal

राहगीर के फोन से बात कर लगाई नहर में छलांग

Sat, 11 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 11 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Put the phone talking to passerby jump into the canal
राहगीर के फोन से बात कर लगाई नहर में छलांग - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर राहगीर के फोन से बात करने के बाद छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर पुल से छात्रा का बैग बरामद किया। इसमें छह पासपोर्ट साइज फोटो मिले हैं। वहीं दमकल कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोअर गंग नहर के समीप एक छात्रा स्कूल बैग लेकर पहुंची। करीब एक घंटा तक वह वहां रेलिंग पर बैठी रही। करीब 2:30 बजे गांव नगला छेड़ी निवासी युवक वहां से गुजरा तो छात्रा ने उससे फोन मांगा। युवक ने उसे फोन दिया तो एक नंबर पर कुछ मिनट बात करने के बाद छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक छात्रा किसी से कह रही थी वह नहर में छलांग लगा लेगी। इतनी बात सुनने के बाद वह फोन लेकर छात्रा से नहर में न कूदने की बात कहकर चला गया। आसपास के लोगों का कहना है कि इसके बाद छात्रा वहां नहीं मिली। नहर में किसी के कूदने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलिंग पर रखे बैग से छह पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किए, जिसमें छात्रा का नाम जूली माथुर कक्षा नौ लिखा हुआ था। वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पहुंचे दमकलकर्मियों ने नहर में तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक छात्रा की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूदते हुए किसी ने नहीं देखा
लोअर गंग नहर में छलांग लगाते हुए किसी ने नहीं देखा। थानाध्यक्ष का कहना है कि सूचना के आधार पर तलाश कराई जा रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो छात्रा वहां काफी देर से बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों से बातचीत भी हुई है। अब छात्रा ने नहर में छलांग लगाई है या बाइक सवारों के साथ गई है। ये मामले की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed