फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Priwarijnon unconscious theft of millions of

परिवारीजनों को बेहोश कर की लाखों की चोरी

Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Priwarijnon unconscious theft of millions of
परिवारीजनों को बेहोश कर की लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र की बसंत विहार कालोनी में चोरोें ने पूर्व सैनिक के मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने घर में सो रहे परिवारीजनों को स्प्रे सुंघाकर बेहोश कर दिया। बाद में कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर रखी नकदी आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जागने पर परिवारीजनों को घटना जानकारी हुई। चोरी की तहरीर पीड़ित ने थाने में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में पूर्व सैनिक राम मोहन पाठक मकान बनाकर रह रहे हैं। शुक्रवार रात वह परिवारीजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। बताते हैं कि रात को चोर छत के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश कर गए। कमरे में सो रहे लोगों को स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया। इस दौरान चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बक्सा से करीब ढाई लाख कीमत के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सुबह काफी देर तक सभी परिवारीजन बेसुध होकर सोते रहे। जागने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। राम मोहन के मुताबिक चोरों ने बेहोश करने के लिए स्प्रे डाला था इसके चलते उनकी आंख नहीं खुली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित ने देर शाम थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed