{"_id":"6a10a5ab222eea5311063156","slug":"prashant-mishra-was-appointed-president-and-kamlesh-dixit-was-appointed-general-secretary-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-159850-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: प्रशांत मिश्रा अध्यक्ष और कमलेश दीक्षित बनाए गए महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: प्रशांत मिश्रा अध्यक्ष और कमलेश दीक्षित बनाए गए महामंत्री
विज्ञापन
फोटो 3 नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष। संवाद
- फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल शुक्रवार को जनपद पहुंचे। यहां भोगांव रोड पर एक निजी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जनपद में नई कार्यकारिणी का गठन किया। उद्योगपति प्रशांत मिश्रा को संगठन के जिलाध्यक्ष और कमलेश दीक्षित को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्रदेश का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। काॅरपोरेट घराने छोटे-छोटे उत्पादों को घरों में पहुंचाकर स्थानीय दुकानदारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि ऑनलाइन व्यापार को पूरी तरह से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी सबसे अधिक टैक्स देने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से वंचित है। सरकार व्यापारियों को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ दे। जीएसटी पंजीकृत व्यापारी का दुकान जलने पर एक करोड़ का बीमा सरकार की ओर से किया जाए। मुख्यमंत्री ने पूर्व में बढ़ा हुआ टैक्स वापस किए जाने का वादा किया था, लेकिन टैक्स वापस नहीं हुआ। निकायों में मनमाने तरीके से टैक्स बढ़ाया गया है उसे समाप्त किया जाए। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अनिल दीक्षित, पन्नू दीक्षित, बद्रीप्रसाद, अंकित दीक्षित, शिव कुमार मिश्रा, रामू राजपूत, अभिषेक शर्मा, सिद्धार्थ दुबे, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।